संगठन की भावी योजनाओं की घोषणा की जाएगी और मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, समानता तथा गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा.

- मानवाधिकार और सामाजिक न्याय की नई दिशा तय करेगा स्थापना समारोह, मोहनिया में जुटेंगे समाज के विभिन्न वर्ग
- 26 जुलाई को दंडवा होटल में होगा भव्य आयोजन, नई कार्यकारिणी का होगा विधिवत गठन
- राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि, संगठन की भावी कार्ययोजना भी होगी घोषित
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/ कैमूर : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी को नई मजबूती देने के उद्देश्य से मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय, कैमूर इकाई का स्थापना समारोह 26 जुलाई को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1:00 बजे से दंडवा होटल, मोहनिया में होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी.
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं मुख्य सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन करेंगे. बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम विशेष रूप से उपस्थित रहकर संगठन के उद्देश्यों, विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार रखेंगे.
कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी का विधिवत स्थापना समारोह संपन्न होगा. साथ ही संगठन की भावी योजनाओं की घोषणा की जाएगी और मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, समानता तथा गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा.
आयोजकों के अनुसार समारोह में जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद्, युवा, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे. इस आयोजन के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक न्याय और सहयोग पहुंचाने के लिए संगठन अपनी आगामी रणनीति भी साझा करेगा.
संगठन ने कैमूर एवं आसपास के सभी नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है.





.png)









0 Comments