कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में रक्त की जरूरत अचानक सामने आती है. ऐसे वक्त में रक्तदाता किसी परिवार के लिए फरिश्ते से कम नहीं होते.
- 19 रक्तवीरांगनाओं समेत 268 रक्तदाताओं को मिला सम्मान, चेहरे पर दिखा गर्व और दिल में सेवा का जज्बा
- जग नारायण गोयल स्मृति भवन में सजा सम्मान का मंच, दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ समारोह; रक्तदान को लेकर युवाओं को आगे आने का संदेश
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : रक्त की एक बूंद किसी के लिए जिंदगी की आखिरी उम्मीद बन सकती है. इसी सोच को जमीन पर उतारने वाले बक्सर के रक्तवीरों को रविवार को सम्मान मिला. पुलिस चौकी स्थित जग नारायण गोयल स्मृति भवन में ब्यूटीफुल लाइफ ऑनलाइन ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर की ओर से रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में 19 रक्तवीरांगनाओं समेत कुल 268 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया.
दीप जला... और शुरू हुआ रक्तवीरों को सलाम करने का सिलसिला
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद कमरून निशा, रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष वर्षा पांडे, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल, व्यवसायी अनिल जायसवाल, ब्लड बैंक के जीएम जय राम, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, भाजपा नेता सौरभ तिवारी, इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह और जन स्वराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
19 रक्तवीरांगनाओं का जज्बा बना आकर्षण
समारोह में 19 रक्तवीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया. इनके साथ कुल 268 रक्तदाताओं को सम्मान देकर उनके सामाजिक योगदान को सलाम किया गया. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान करने वाले लोग किसी पहचान या फायदे के लिए नहीं, बल्कि किसी अनजान जिंदगी को बचाने के लिए आगे आते हैं. यही जज्बा समाज के लिए सबसे बड़ी मिसाल है.
जब जरूरत पड़ती है... तब यही ‘रक्तवीर’ बनते हैं उम्मीद
वक्ताओं ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में रक्त की जरूरत अचानक सामने आती है. ऐसे वक्त में रक्तदाता किसी परिवार के लिए फरिश्ते से कम नहीं होते. इसलिए नियमित रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है. युवाओं को भी इस मुहिम से जोड़कर रक्तदान को जनअभियान बनाने पर जोर दिया गया.
ब्लड बक्सर की टीम ने संभाली पूरी कमान
समारोह में ब्लड बक्सर के संयोजक प्रियेश के साथ-साथ उनकी पूरी टीम, रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सदर ब्लड बैंक प्रभारी अमलेश कुमार, शशांक शेखर, मां तपेश्वर देवी ब्लड सेंटर के संतोष चौबे, रेड क्रॉस के सचिव श्रवण कुमार तिवारी, रेड क्रॉस ब्लड बैंक प्रभारी सचिन राय, श्री धनपत राय हॉस्पिटल की निदेशक शिखा राय, निसार अहमद, सुनील चौरसिया, महेश भौतिका मौजूद रहे.
सम्मान मिला तो बढ़ा हौसला, अब मुहिम को और रफ्तार देने की तैयारी
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान को सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला सामाजिक अभियान बनाना जरूरी है. सम्मान समारोह का मकसद रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ दूसरे लोगों को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित करना रहा. संदेश साफ था—रक्तदान कीजिए, क्योंकि आपके दिए रक्त से किसी घर का चिराग बुझने से बच सकता है.






.png)










0 Comments