बक्सर में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रशिक्षण शिविर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम ..

इसके बाद संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई. प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को कैडर प्रशिक्षण देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी.





                             


  • संगठन समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को दिया गया कैडर प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक मजबूती का लिया संकल्प
  • प्रदेश प्रभारी बोले- बक्सर में बसपा मजबूत, अब संगठन को बूथ तक धार देने की जरूरत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के ज्योति चौक स्थित सिटी मैरेज हॉल में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले के विभिन्न विधानसभा, प्रखंड और सेक्टर स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठन विस्तार को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश केंद्रीय स्टेट प्रभारी मुकेश अहिरवार और बिहार स्टेट प्रभारी संतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं जोन प्रभारी विशंभर यादव उर्फ वकील यादव, अरुण खरवार और सुभाष अंबेडकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर यादव ने की, जबकि मंच का संचालन पूर्व जोन प्रभारी हरिहर मेहरा ने किया.

फूल-माला और अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत

शिविर में पहुंचे अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. इसके बाद संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई. प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को कैडर प्रशिक्षण देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी.

'बक्सर में पहले से मजबूत थी बसपा, आज भी मजबूत है'

मुख्य अतिथि मुकेश अहिरवार ने कहा कि बक्सर में बसपा का संगठन पहले से मजबूत रहा है और आज भी पार्टी मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और विस्तार देने तथा पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

वहीं बिहार स्टेट प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने की जरूरत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया.

जिला से सेक्टर स्तर तक के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश महासचिव लाल जी राम, गणेश राम, रणजीत राय, जिला महासचिव हरिप्रसाद हरी, जिला उपाध्यक्ष वंश नारायण, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम स्नेही पासवान, प्रमोद राम, उमाशंकर पासवान, सुनील राम, बीवीएफ जिला संयोजक मुनीम राम, गुड्डू यादव, दिनेश राम, असगर अली, संजय शर्मा, मुन्ना यादव, संजय राम, सुरेश राम, लक्ष्मण राम और रामजी राम समेत जिला कमिटी, विधानसभा कमिटी, प्रखंड कमिटी एवं सेक्टर कमिटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments