कहा कि जनसुराज पार्टी आम जनता की आवाज को मजबूत करने और जमीनी मुद्दों पर काम करने के लिए संकल्पित है. आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान पहुंचे.

- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बक्सर जिला कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
- जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का दिलाया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसुराज पार्टी, बक्सर के जिला मुख्यालय में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण किया गया. जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.
ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजरंगी मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी को संकल्प लेना चाहिए कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय तथा देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी आम जनता की आवाज को मजबूत करने और जमीनी मुद्दों पर काम करने के लिए संकल्पित है. आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान पहुंचे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील बनाने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. राष्ट्रगान के बाद सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया. अंत में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने जिलेवासियों समेत सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में धनजी पांडे, दिवाकर पाठक, जयराम सिंह कुशवाहा, आशा देवी, योगेंद्र यादव, अजीत सम्राट, नीरज सिंह, विष्णु देव तिवारी, विजय पाठक, फैयाज खान, छोटू पांडे, हृदयानंद मिश्रा, आनंद प्रशांत, विजय नंद वर्मा, धनजी उपाध्याय, अजय मिश्रा, मनीष उपाध्याय, जीतू कुमार, कन्हैया प्रसाद, संतोष यादव, शुभम केसरी, बबलू सिंह, प्रभाकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.





.png)










0 Comments