नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी के दर्शन होंगे आसान, 20 ट्रेनों को मिला विंध्याचल में ठहराव ..

इस व्यवस्था से नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है. यात्रियों को प्रस्थान से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि कर लेने की सलाह दी जाती है.


 



                           




  • 11 से 26 अक्टूबर तक दो मिनट रुकेंगी ट्रेनें, बिहार समेत कई राज्यों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
  • संघमित्रा, सीमांचल, पुरुषोत्तम और ब्रह्मपुत्र मेल सहित 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव तय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विंध्याचल में नवरात्रि मेले के दौरान बक्सरके साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों से विंध्यवासिनी माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी राहत दी है. श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक 10 जोड़ी यानी कुल 20 ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. इससे बिहार सहित विभिन्न राज्यों से विंध्याचल जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

कई प्रमुख ट्रेनों का बदला ठहराव

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस व्यवस्था में लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल शामिल हैं. इन ट्रेनों के दोनों दिशाओं में परिचालन के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा.

अलग-अलग समय पर मिलेगी ट्रेन की सुविधा

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात 10:30 बजे और 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शाम 4:05 बजे विंध्याचल पहुंचेगी. वहीं, 12296 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस रात 12:35 बजे तथा 12295 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस रात 1:40 बजे स्टेशन पर रुकेगी.

12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस सुबह 10:40 बजे और 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस शाम 6 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी और लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे विंध्याचल पहुंचेंगी, जबकि इनकी विपरीत दिशा की संबंधित ट्रेनें शाम 7:05 बजे पहुंचेंगी.

12307 हावड़ा-जोधपुर और 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस सुबह 11:03 बजे ठहरेंगी. वहीं, इनकी विपरीत दिशा की ट्रेनें शाम 4:35 बजे स्टेशन पर रुकेंगी. 12801 पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम 6:15 बजे और 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 7:56 बजे पहुंचेगी. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल सुबह 8:58 बजे तथा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल शाम 5:48 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकेगी.

रेलवे प्रशासन की इस व्यवस्था से नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है. यात्रियों को प्रस्थान से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि कर लेने की सलाह दी जाती है.













Post a Comment

0 Comments