ग्राहकों के लिए भारत सरकार की कंपनी एमएमटीसी के सोने और चांदी के सिक्के भी उपलब्ध हैं. चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आधा किलो और एक किलो के चांदी के बार भी रखे गए हैं.
- धनतेरस और दीपावली से पहले ग्राहकों को खरीदारी का मौका
- एमएमटीसी के सोने-चांदी के सिक्के और चांदी के बार भी उपलब्ध
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : धनतेरस और दीपावली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच ज्वेलरी बाजार में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. इसी बीच नगर के जमुना चौक पर स्थित प्रतिष्ठित दुकान गंगा राम मदन प्रसाद झुन बाबू सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हीरे के गहनों की खरीद पर हीरे के मूल्य में 25 प्रतिशत तक की छूट देने की पेशकश की गई है. त्योहारी खरीदारी के लिए ज्वेलरी पसंद करने वाले ग्राहकों को इस ऑफर से राहत मिल सकती है.
दुकान के संचालक अशोक सर्राफ ने बताया कि प्रतिष्ठान में हीरे के आभूषणों पर हीरे की वैल्यू के आधार पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, ग्राहकों के लिए भारत सरकार की कंपनी एमएमटीसी के सोने और चांदी के सिक्के भी उपलब्ध हैं. चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आधा किलो और एक किलो के चांदी के बार भी रखे गए हैं.
अशोक सर्राफ के मुताबिक, दुकान में चांदी के बर्तनों की भी विभिन्न रेंज उपलब्ध हैं. ग्राहकों की पसंद के अनुसार 92.5 प्रतिशत और 98 प्रतिशत शुद्धता वाले चांदी के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं. त्योहारों के दौरान चांदी के सिक्के, बर्तन और अन्य उपहारों की मांग को देखते हुए ये विकल्प ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं.






.png)








0 Comments