कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर बहुजन समाज को संगठित करना और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करना जरूरी है. उन्होंने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए.

- नगर भवन में BS4 और बहुजन सेना ने मनाया कांशीराम का 20वां महापरिनिर्वाण दिवस.
- अनिल कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, रामचन्द्र सिंह यादव ने सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होने की अपील की.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने और बहुजन समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को बक्सर के नगर भवन में उनका 20वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. बहुजन शोषित समाज संघर्ष समिति (BS4) और बहुजन सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता BS4 के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की, जबकि मंच संचालन चक्रवर्ती चौधरी और कमलेश राव ने किया.
बहुजन समाज को संगठित करने का आह्वान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BS4 एवं बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर बहुजन समाज को संगठित करना और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करना जरूरी है. उन्होंने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए. अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बहुजन सेना तथा BS4 का संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता मजबूत करने और कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की.
आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने की बात
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक सह BS4 और बहुजन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधानवादी विचारधारा को देश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया. उन्होंने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, बहुजन, शोषित, पीड़ित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने बक्सर को अपराधमुक्त बनाने और बिहार में बहुजन समाज की आवाज बुलंद करने के लिए मिलकर संघर्ष करने पर जोर दिया.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में BS4 के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल और बहुजन सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कुशवाहा सहित पवन कुमार, जय प्रकाश यादव, शिव बहादुर पटेल, पप्पू पटेल, रमेश कुमार राजभर, मतिउर्रहमान, जय नारायण राम, रामानन्द सिंह कुशवाहा, वीरेन्द्र सम्राट, पृथ्वीराज, मुकेश पासवान, बड़क राम और शारदा बौद्ध समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन बहुजन समाज को संगठित करने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ.
वीडियो :




.png)










0 Comments