मोबाइल-इंटरनेट के दौर में जादू की दुनिया, नगर भवन में पीके सम्राट के शो का आगाज़ ..

कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते दौर में पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं. ऐसे में जादू जैसी कलाओं को जीवंत बनाए रखना जरूरी है. सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है. उन्होंने लोगों से नगर भवन पहुंचकर शो देखने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की. 




                           





दीप जलाकर और कबूतर उड़ाकर हुआ उद्घाटन, जादू के जरिए मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का भी देंगे संदेश

एडीएम शशिकांत पासवान बोले- पारंपरिक कलाओं को जीवंत रखना जरूरी, कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को शहर के नगर भवन में जादूगर पीके सम्राट के शो का शुभारंभ हुआ. दीप प्रज्वलन और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मिथिलेश पांडेय और कनक सोलर एनर्जी के बिहार हेड राजन तिवारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शो का उद्घाटन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे.

मोबाइल-इंटरनेट के बीच पारंपरिक कलाओं को बचाने की जरूरत

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शशिकांत पासवान ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते दौर में पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं. ऐसे में जादू जैसी कलाओं को जीवंत बनाए रखना जरूरी है. सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है. उन्होंने लोगों से नगर भवन पहुंचकर शो देखने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीम को आश्वस्त किया.

विशिष्ट अतिथि मिथिलेश पांडेय और राजन तिवारी ने भी आयोजन की सराहना की और जादूगर की टीम को शुभकामनाएं दीं.

जादू के करतबों के साथ सामाजिक संदेश भी

करीब 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले जादूगर पीके सम्राट अपने हैरतअंगेज करतबों और मनोरंजक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित करने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देंगे. उन्होंने कहा कि जादू के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाना उनके शो का उद्देश्य है.

नवरात्र के मौके पर शुरू हुए इस आयोजन को लेकर जिले के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. जादू के रोमांच और मनोरंजन के जरिए दर्शकों को एक अलग अनुभव देने की तैयारी है.












Post a Comment

0 Comments