बच्चों को पढ़ाई के साथ स्वच्छता का भी पाठ, अभिभावकों को मिला जिम्मेदारी का संदेश ..

कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न अंग है. यदि बच्चे घर और विद्यालय दोनों जगह स्वच्छता का महत्व समझेंगे, तो समाज में भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा.




               




  • उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में पीटीएम का आयोजन, मरियम खातून बनीं ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ तो आदिश अंसारी को मिला ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ का सम्मान
  • स्वच्छता को बताया संस्कृति और संस्कार का हिस्सा, घर से विद्यालय तक साफ-सफाई की आदत विकसित करने पर दिया गया जोर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) में इस बार पढ़ाई के साथ स्वच्छता का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया. 'स्वच्छता : हमारी संस्कृति' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनमें साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संस्कार विकसित करना भी जरूरी है.

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, घर और विद्यालय की साफ-सफाई तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदतों पर चर्चा की. अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और खुद भी उनके सामने उदाहरण प्रस्तुत करें.

शिक्षकों ने कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न अंग है. यदि बच्चे घर और विद्यालय दोनों जगह स्वच्छता का महत्व समझेंगे, तो समाज में भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा.

मेधावी छात्र और सक्रिय अभिभावक को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यालय के प्रति अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान भी दिया गया. मरियम खातून को 'पैरेंट्स ऑफ द मंथ' और आदिश अंसारी को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' के लिए सम्मानित किया गया. इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के साथ बच्चों में बेहतर प्रदर्शन के प्रति उत्साह पैदा करना रहा.

विद्यालय और अभिभावकों के बेहतर समन्वय पर जोर

कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्र, वरीय शिक्षक सौलत महमूद खान तथा शिक्षक जमशेद आलम, शमशाद आलम, शाइस्ता परवीन, जावेद खान और गौरव यदुवंशी उपस्थित रहे.

विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. अंत में विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अभिभावकों के प्रति आभार जताया.










Post a Comment

0 Comments