बताया है कि उसकी बहन सुमन शाख्या की शादी वर्ष 2021 में रमेश कुमार से हुई थी. उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास शिवरानी देवी और ससुर पारसनाथ सिंह द्वारा कार और पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था.
- मुख्यमंत्री को भेजा आवेदन, दहेज प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप
- एसडीपीओ बोले- जांच जारी, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हो रहे प्रयास
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक चर्चित महिला मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतका के भाई ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने केवल पति को नामजद किया है, जबकि सास और ससुर की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया गया. आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों का नाम भी प्राथमिकी में जोड़ने की मांग की गई है.
आवेदनकर्ता नितिन प्रकाश मौर्य ने बताया है कि उसकी बहन सुमन शाख्या की शादी वर्ष 2021 में रमेश कुमार से हुई थी. उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास शिवरानी देवी और ससुर पारसनाथ सिंह द्वारा कार और पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी.
आवेदन में कहा गया है कि 28 जून 2026 की शाम कथित रूप से बहन को जहर देकर मार दिया गया और बाद में इलाज का बहाना बनाया गया. इसके बाद पुलिस ने पति रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और बाद में केवल पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
मृतका के भाई का कहना है कि सास और ससुर भी पूरे घटनाक्रम में बराबर के जिम्मेदार हैं. उनका आरोप है कि दोनों ने अपने बेटे को उकसाया और घटना में उनकी भी भूमिका रही, लेकिन अब तक उन्हें नामजद नहीं किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों का नाम भी कांड में जोड़ने की मांग की है.
जांच जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज : एसडीपीओ
सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद मृतका के पति की तत्काल गिरफ्तारी कर ली गई थी. अन्य आरोपित उस समय मौके पर नहीं मिले थे, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.





.png)









0 Comments