धूल उड़ने और उससे दुर्घटना की आशंका पैदा होने के मामले की जांच कराई गई थी. जांच में कुमार ऋत्विक को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर बक्सर से हटा दिया गया था. साथ ही उनका मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया था.
- निलंबन आदेश पर रोक के बाद दोबारा संभाली जिम्मेदारी, विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद
- मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग ठीक से नहीं होने के कारण गिरी थी गाज
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बक्सर यात्रा के दौरान हेलीपैड पर धूल उड़ने और उससे दुर्घटना की आशंका पैदा होने के मामले की जांच कराई गई थी. जांच में कुमार ऋत्विक को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर बक्सर से हटा दिया गया था. साथ ही उनका मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया था.
निलंबन के आदेश को चुनौती देते हुए कुमार ऋत्विक न्यायालय पहुंचे. मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए निलंबन आदेश के प्रभाव पर रोक लगा दी. इसके बाद उन्होंने विभाग और मुजफ्फरपुर कार्यालय को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी तथा शुक्रवार को बक्सर नगर परिषद पहुंचकर पुनः अपना कार्यभार संभाल लिया.
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान नगर परिषद कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके पुनः पदभार संभालने पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर परिषद के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई.
स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी की वापसी से नगर परिषद की पूरी टीम नए उत्साह के साथ कार्य करेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि शहर की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.





.png)









0 Comments