बरसात के दौरान इनके टूटकर तारों पर गिरने से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है. इसी को देखते हुए सावन माह शुरू होने से पहले टहनियों की कटाई कराई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके.
- सुबह 7 से 9 बजे तक कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित.
- बारिश होने पर ट्री कटिंग का कार्य अगले दिन किया जाएगा.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बरसात के मौसम में पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से होने वाली फॉल्ट की समस्या को रोकने के लिए बिजली कंपनी ने शहर में ट्री कटिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत नगर के विभिन्न इलाकों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
बिजली कंपनी के सहायक अभियंता राम लखन राम ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों के काफी करीब पहुंच गई हैं. बरसात के दौरान इनके टूटकर तारों पर गिरने से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है. इसी को देखते हुए सावन माह शुरू होने से पहले टहनियों की कटाई कराई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके.
उन्होंने बताया कि पहले चरण में टाउन फीडर के अंतर्गत आने वाले नगर थाना क्षेत्र, पाहवा रेस्टोरेंट के आसपास का इलाका, सत्यदेवगंज, सब्जी मंडी सहित नगर के कई मोहल्लों में यह अभियान चलाया जाएगा. इन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बारिश होने पर टलेगा अभियान
सहायक अभियंता राम लखन राम ने कहा कि यदि लगातार बारिश होती है तो सुरक्षा कारणों से ट्री कटिंग का कार्य स्थगित कर दिया जाएगा और नई तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी.
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य सुबह 7 बजे से पहले ही पूरा कर लें, क्योंकि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. ट्री कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में फिर से निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.





.png)









0 Comments