जिले के सभी प्रखंडों में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान साथियों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
- इटाढ़ी प्रखंड की उनवास पंचायत में थे कार्यरत
- ग्रामीण आवास संघ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के इटाढ़ी प्रखंड की उनवास पंचायत में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक राजकुमार के असामयिक निधन से ग्रामीण आवास कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन पर ग्रामीण आवास संघ, बक्सर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजकुमार का निधन 15 जुलाई 2026 की रात लगभग 10 बजकर 10 मिनट पर हुआ. उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण आवास कर्मियों ने शोक व्यक्त किया.
स्वर्गीय राजकुमार की स्मृति में जिले के सभी प्रखंडों में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान साथियों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
ग्रामीण आवास संघ, बक्सर के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार राणा ने कहा कि यह क्षति केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रामीण आवास परिवार की है. संघ इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है.





.png)









0 Comments