फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया.
- घर के बाहर खड़े 25 वर्षीय युवक को पीछे से मारी गोली. कमर में फंसी गोली, डॉक्टरों ने किया रेफर
- वारदात के बाद हमलावर फरार. गांव में तनाव, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान लालगंज गांव निवासी गोवर्धन साह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे से गोली चला दी. गोली उसकी कमर में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सोनू कुमार को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया.
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिस स्थान पर वारदात हुई, वह अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे के आवास के पास का क्षेत्र है. हालांकि वह फिलहाल गांव में नहीं रहते हैं. घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. देर रात तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.
इस मामले में एसपी शुभम आर्य से उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9031826701 पर फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं आउटपोस्ट प्रभारी गुड्डू कुमार ने भी फोन नहीं उठाया जिससे कि पुलिस का पक्ष ज्ञात नहीं हो सका.





.png)









0 Comments