बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय बैठक का प्रमुख आकर्षण रहा.
- संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई. बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय बैठक का प्रमुख आकर्षण रहा.
नगर पश्चिमी संयोजक पवन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन नगर महामंत्री अंजय चौबे ने किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन और नगर पश्चिमी प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय विशेष रूप से मौजूद रहे.
बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर मंथन हुआ. जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया.
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश देने का अवसर होगी.
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण व लक्ष्मण शर्मा, बीएलए-1 मदन दुबे, पूर्वी अध्यक्ष ज्वाला सैनी, रोहित मिश्रा, अंजू रावत, प्रभाकर तिवारी, अंकित राय, पंकज उपाध्याय, शक्ति केंद्र प्रमुख आनंद कुमार पांडे, गुप्तेश्वर प्रजापति, प्रकाश पांडे, राजेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय यादव, अंकित पांडे, बूथ अध्यक्ष रवि वर्मा, विशाल चौरसिया, श्रवण कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, बलीराम केशरी, अंशुमान ओझा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.






.png)









0 Comments