मुसाफिरगंज में फिर सजेगा मां काली का दरबार, 21 से शुरू होगा भक्ति का महाकुंभ ..

सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-पाठ से लेकर सुंदरकांड, शिवचर्चा, पंचित पूजा, महाभंडारा और महाआरती तक का भव्य आयोजन होगा. इसे लेकर पूजा समिति की बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है.





                             


  • सात दिन तक गूंजेंगे जयकारे, सुंदरकांड से शिवचर्चा तक होंगे आयोजन
  • 28 अगस्त को महाभंडारे में उमड़ेगी भीड़, 7:30 बजे होगी भव्य महाआरती

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुसाफिरगंज में एक बार फिर आस्था का रंग चढ़ने वाला है. जय मां काली मुसाफिरगंज वाली के वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-पाठ से लेकर सुंदरकांड, शिवचर्चा, पंचित पूजा, महाभंडारा और महाआरती तक का भव्य आयोजन होगा. इसे लेकर पूजा समिति की बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है.

21 अगस्त की सुबह जलधारा से होगा शुभारंभ

महोत्सव का आगाज 21 अगस्त की सुबह 6:30 बजे जलधारा के साथ होगा. इसके बाद सात दिनों तक मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक आयोजनों से गुलजार रहेगा. समिति के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

सुंदरकांड और शिवचर्चा में जमने वाला है भक्तिरस

26 अगस्त को दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड का आयोजन होगा. अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शिवचर्चा होगी. शिवचर्चा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा. यानी भक्ति के साथ प्रसाद का स्वाद भी भक्तों को मिलेगा.

28 अगस्त को महाभंडारा, फिर महाआरती का भव्य नजारा

महोत्सव का सबसे खास दिन 28 अगस्त होगा. सुबह 8 बजे से सालाना पंचित पूजा शुरू होगी. इसके बाद शाम 4 बजे से महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए समिति की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. शाम 7:30 बजे महाआरती होगी. आरती के दौरान मंदिर परिसर मां काली के जयकारों से गूंज उठेगा.

बैठक में तय हुई जिम्मेदारियां

महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूजा समिति की बैठक की अध्यक्षता सचिव सुप्रभात गुप्ता बिट्टू ने की. बैठक में आयोजन की व्यवस्था, पूजा कार्यक्रम और भंडारे को लेकर जरूरी निर्णय लिए गए. समिति ने जिलेवासियों और मां काली के सभी भक्तों से महोत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए सादर निमंत्रण दिया.

बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष राजकमल (लाली बाबू), मुख्य व्यवस्थापक राजेंद्र गुप्ता, पवन वर्मा, गुड्डू चौधरी, कृष्णा गुप्ता, किरण वर्मा, रवि वर्मा, गजेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रामचंद्र सिंह, श्रवण वर्मा, लालबाबू गुप्ता, सोनू कुमार समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments