आयोजन उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया. स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने और 80वें वर्ष में प्रवेश के अवसर को खास बनाते हुए संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया.

- 80वें स्वतंत्रता दिवस वर्ष में 80 लोगों को बांटे गए 80 पौधे, युवाओं से देश निर्माण में आगे आने की अपील
- देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, एकता-अखंडता और सामाजिक जिम्मेदारी का लिया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साबित ख़िदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय, जिला बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया. स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने और 80वें वर्ष में प्रवेश के अवसर को खास बनाते हुए संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया. इस दौरान 80 लोगों के बीच 80 पौधों का वितरण कर हरियाली और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया गया.
देशभक्ति गीतों से शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत गुलाम ख्वाजा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों से हुई. उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया. उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया.
युवाओं की भूमिका को बताया अहम
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव तथा साबित ख़िदमत फाउंडेशन अस्पताल के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति करते हुए एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि युवाशक्ति के सहयोग से भारत सामाजिक, वैश्विक, शैक्षणिक और कृषि समेत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बन सकता है.
गीत और विचारों ने जीता दिल
डेंटल सर्जन डॉ. खालिद रज़ा ने शानदार देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. वहीं अधिवक्ता आजम ने अपने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन भी गुलाम ख्वाजा की प्रस्तुति के साथ हुआ.
कार्यक्रम में डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. खालिद रज़ा, अधिवक्ता आजम, प्रियंका, सैयदा, अनीता कुमारी, जायसवाल, धनेश्वरी, आरती, देवांती, आशा, सोनम, तरन्नुम, नासिर, नसीम, सुनील, रवि, प्रदीप और एहसान सहित संस्था के सदस्य, अस्पतालकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.





.png)











0 Comments