घर-घर तिरंगा फहराने से निश्चित रूप से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि तिरंगा अपने घर पर जरूर लगाएं, लेकिन उसकी गरिमा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें.
- भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय में देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कार्यकर्ताओं ने दी तिरंगे को सलामी
- 'हर घर तिरंगा' अभियान से बढ़ेगा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, कंचन देवी ने लोगों से की खास अपील
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कंचन देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान राष्ट्रीय गीत भी गया गया. पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
मोदी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही राष्ट्रीयता की भावना
कंचन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय प्रतीकों को सम्मान देने के साथ ही आम लोगों के बीच राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है.
'हर घर तिरंगा' अभियान को बताया सराहनीय पहल
उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान ने देशवासियों को तिरंगे से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम किया है. घर-घर तिरंगा फहराने से निश्चित रूप से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि तिरंगा अपने घर पर जरूर लगाएं, लेकिन उसकी गरिमा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें.
सड़क पर पड़ा तिरंगा देखकर होती है पीड़ा
कंचन देवी ने कहा कि अक्सर स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे पड़े दिखाई देते हैं, जो बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि यदि घर पर लगाया गया तिरंगा फट जाए, गंदा हो जाए या उपयोग के योग्य न रहे तो उसे सड़क या कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए. ऐसे तिरंगे का सम्मानपूर्वक निस्तारण किया जाना चाहिए और उसे मिट्टी में दबा देना उचित है.
उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए. राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. यही सच्ची देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का परिचायक है.
मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य चंदा पांडेय के साथ-साथ पुष्पा सिंह, रेखा वर्मा, तारामुनि देवी, नीलम सहाय, स्वाति कुमारी सिंह, ममता देवी मालती देवी, धनवंती देवी, सीता देवी मालती देवी, आरती देवी, बिंदु देवी, उषा कुमारी, आशा देवी, समुद्री देवी, बिंदा देवी, रीता देवी, सुधा गुप्ता रिंकू कुमारी, प्रमिला पांडेय, किस्मतिया देवी, वहीदा खातून, हाजरा खातून, चिंता देवी, शीला देवी, निर्मला देवी, किरण जा, नाजरीन बेगम, संजू कुमारी, शहनाज कुमारी उषा देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रही.






.png)










0 Comments