तिरंगा लहराते ही परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा. उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया.

ध्वजारोहण के बाद गूंजे देशभक्ति के नारे, एक-दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
एडीएम अरुण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. यहां गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ आजादी के पर्व का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ. कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के प्रबुद्धजनों ने एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं.
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगा लहराते ही परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा. उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया.
प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में बक्सर एडीएम अरुण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार और अंचल अधिकारी राहुल कुमार की उपस्थिति रही. रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उद्यमी संघ के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय समेत सभी सदस्यों और शहर के प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया.
देशभक्ति के माहौल में दी शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है.
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बक्सर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे.





.png)










0 Comments