ABVP कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने लिया राष्ट्रहित का संकल्प ..

कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं.  





                             



  • स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन, कर्तव्यों के निर्वहन का दिया संदेश
  • छात्र-कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति में योगदान देने का लिया संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : ,नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर की ओर से नगर स्थित एबीवीपी कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. तिरंगा फहरते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. कार्यक्रम में छात्र-कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियांशु शुभम ने की, जबकि संचालन हिमांशु कश्यप ने किया. इस दौरान विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. भरत चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश का युवा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे.

विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि आजादी अनेक संघर्षों और बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है. इसकी रक्षा करना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस को देश के गौरव, संघर्ष और बलिदान की स्मृति का पर्व बताया.

नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस गौरव के साथ आत्ममंथन का भी अवसर है. वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, राहुल कुमार, अभिषेक गुप्ता, ऋषि नंदन दुबे, दुर्गेश पांडेय, निर्भय ओझा, संजीत यादव, सत्यम गुप्ता, रोहित मिश्रा, अनुराग कुमार, आनंद कुमार, नंदन कुमार सहित सैकड़ों छात्र, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे.












Post a Comment

0 Comments