मुजफ्फरपुर पहुंचे बक्सर विधायक आनंद मिश्र, विकास योजनाओं की खोली परत ..

योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही कमियों और आवश्यक सुधारों पर चर्चा हुई. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के साथ ही विकास कार्यों में अपेक्षित गति बनाए रखने का निर्देश दिया.

बैठक में मौजूद विधायक व अन्य 






                             


प्राक्कलन समिति की बैठक में विभागवार योजनाओं की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी गई प्रगति रिपोर्ट

काम में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश, परिसदन परिसर में आम के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर/मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए बक्सर विधायक आनंद मिश्रा शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. मुजफ्फरपुर परिसदन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में चल रही विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

विभागवार योजनाओं का लिया जायजा

बैठक के दौरान विधायक आनंद मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. अधिकारियों से संबंधित योजनाओं की रिपोर्ट प्राप्त की गई और अब तक हुए कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ाने को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई.

विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही कमियों और आवश्यक सुधारों पर चर्चा हुई. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के साथ ही विकास कार्यों में अपेक्षित गति बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी बरकरार रहे.

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सकारात्मक पहल की गई. समिति के सदस्यों ने मुजफ्फरपुर परिसदन परिसर में आम के पौधे लगाए. पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया.

अब समस्तीपुर में होगी विकास कार्यों की समीक्षा

मुजफ्फरपुर जिले में समीक्षा कार्यक्रम पूरा करने के बाद बक्सर विधायक आनंद मिश्रा समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए. समस्तीपुर में रविवार की सुबह विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments