बक्सर में अब Fashion Shopping का नया ठिकाना, एक ही छत के नीचे दर्जनों बड़े ब्रांड ..

अलग-अलग ब्रांड के विकल्प मिलने से खासकर युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी आसान होने की उम्मीद है. शहर में आधुनिक फैशन स्टोर की बढ़ती मांग को देखते हुए इस आउटलेट की शुरुआत को कारोबार के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.






                             


  • Gucci से Adidas तक का कलेक्शन, युवाओं के लिए बढ़े खरीदारी के विकल्प
  • N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन, भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह भी पहुंचीं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर में फैशन और लाइफस्टाइल की खरीदारी को लेकर अब लोगों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने शनिवार को N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य शुभारंभ हुआ. यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे देश-विदेश के दर्जनों चर्चित ब्रांड के कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे.

एक जगह कई ब्रांड का कलेक्शन

मल्टी-ब्रांड आउटलेट में Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma और Adidas समेत कई चर्चित ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे. एक ही स्थान पर अलग-अलग ब्रांड के विकल्प मिलने से खासकर युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी आसान होने की उम्मीद है. शहर में आधुनिक फैशन स्टोर की बढ़ती मांग को देखते हुए इस आउटलेट की शुरुआत को कारोबार के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

फीता काटकर हुआ उद्घाटन

शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी कृष्ण नंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने फीता काटकर किया. उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बक्सर जैसे शहर में आधुनिक फैशन ब्रांड का ऐसा आउटलेट खुलना स्थानीय ग्राहकों के लिए सुविधाजनक साबित होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान युवाओं समेत सभी वर्ग के ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरेगा.

डिंपल सिंह को देखने उमड़ी भीड़

उद्घाटन समारोह में भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ दिया. अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे.

फैशन के बाजार में बढ़ा एक और विकल्प

बक्सर में तेजी से बदलते खरीदारी के ट्रेंड के बीच इस मल्टी-ब्रांड आउटलेट के खुलने से ग्राहकों को फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों के लिए एक नया विकल्प मिला है. खासकर एक ही छत के नीचे Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma और Adidas जैसे ब्रांड की उपलब्धता युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.













Post a Comment

0 Comments