कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से व्यापारी समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन तथा व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी.
- व्यापारी समाज और संगठन के बीच मजबूत समन्वय की उम्मीद
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में भाजपा नेता महावीर गुप्ता के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया. वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक की नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारिक समाज और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं व्यापारी समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई.
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने महावीर गुप्ता का स्वागत किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से व्यापारी समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन तथा व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी.
अभिनन्दन से अभिभूत महावीर गुप्ता ने सभी वरिष्ठजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे. व्यापारी समाज के हितों के साथ-साथ आमजन की सेवा के लिए भी वे सदैव तत्पर रहेंगे.
महावीर गुप्ता ने संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, वाणिज्य प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश झा उर्फ राजू झा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कतवारू सिंह, संजय सहाय, भाजपा नेता सौरभ तिवारी और वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय दयाल सहित बक्सर के आम जनमानस के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया.
भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने महावीर गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उससे व्यापारी समाज और भाजपा संगठन के बीच समन्वय और मजबूत होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि महावीर गुप्ता पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.






.png)










0 Comments