सड़क से जल निकासी तक... चौसा की तस्वीर बदलने का संकल्प, मुख्य पार्षद ने कही बड़ी बात ..

कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ चौसा नगर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नगर पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी.





                             



  • हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर समाधान का दावा
  • स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर नगर पंचायत का फोकस

बक्सर टॉप न्यूज, चौसा: चौसा नगर पंचायत की तस्वीर बदलने को लेकर नगर प्रशासन ने विकास की प्राथमिकताएं सामने रखी हैं. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने चौसा को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और सुविधासंपन्न नगर बनाने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है.

शहीदों के बलिदान को किया याद

मुख्य पार्षद किरण देवी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ. इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का अधिकार दिलाया. उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. आजादी का पर्व हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है.

सड़क, नाली और जल निकासी पर जोर

मुख्य पार्षद ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचे. चौसा नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न बनाना प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, नाली एवं जल निकासी, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है.

हर वार्ड की समस्या पर रहेगी नजर

मुख्य पार्षद ने कहा कि चौसा नगर पंचायत विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी. नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें और चौसा की पहचान एक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर के रूप में बने.

जनता के सहयोग से बदलेगी तस्वीर

मुख्य पार्षद ने कहा कि विकास केवल सरकार या नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है. इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है. उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने, जल संरक्षण करने और नगर के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ चौसा नगर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नगर पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी.

प्रशासन ने भी बताईं प्राथमिकताएं

नगर पंचायत चौसा की कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है. नगर पंचायत प्रशासन की ओर से स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. नगर पंचायत इसी भावना के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, थानाध्यक्ष बक्सर मुफ्फसिल, प्रखंड प्रमुख चौसा, सम्मानित वार्ड पार्षदगण सहित नगर के नागरिक उपस्थित रहे.












Post a Comment

0 Comments