स्टेशन रोड पर खुला भारतीय डाकघर फ्रेंचाइजी सेंटर. स्पीड पोस्ट और पार्सल समेत कई सुविधाएं शुरु ..

कहा कि डाक विभाग अपनी सेवाओं को आम लोगों तक सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. फ्रेंचाइजी सेंटर खुलने से लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और अन्य डाक सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.





                             


  • -डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने फीता काटकर ने किया उद्घाटन.
  • स्थानीय लोगों को अब एक ही स्थान पर मिलेंगी डाक विभाग की प्रमुख सेवाएं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के स्टेशन रोड स्थित मुसाफिरगंज मोहल्ला में एसपीएस मोटरसाइकिल स्टैंड परिसर में बुधवार को भारतीय डाकघर फ्रेंचाइजी सेंटर का उद्घाटन किया गया. केंद्र शुरू होने के साथ ही अब क्षेत्र के लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग समेत डाक विभाग की कई महत्वपूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी. उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने फीता काटकर फ्रेंचाइजी सेंटर का शुभारंभ किया. इस दौरान एएसपी (मुख्यालय) पुष्पेंद्र कुमार, एएसपी सेंट्रल डिवीजन नवीन कुमार, पुलिस निरीक्षक आदित्य राज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने कहा कि डाक विभाग अपनी सेवाओं को आम लोगों तक सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. फ्रेंचाइजी सेंटर खुलने से लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और अन्य डाक सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी.

फ्रेंचाइजी सेंटर के संचालक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डाक टिकट एवं स्टेशनरी, डाक जीवन बीमा, डिलीवरी और पिकअप सहित डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि लोगों को बिना लंबी कतार में लगे बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना केंद्र की प्राथमिकता होगी. अधिक जानकारी के लिए 6202013389 पर संपर्क किया जा सकता है.

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन सुमित कुमार श्रीवास्तव ने किया. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण किया और इसे क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी एवं सुविधाजनक पहल बताया.

इस अवसर पर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, शेखर प्रसाद, अजीत प्रसाद, गुड्डू सिन्हा, नमन श्रीवास्तव, शशांक कुमार, अभिषेक कुमार राय, राहुल कुमार, आशु कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments