जदयू में बड़ा संगठनात्मक ट्विस्ट, आजाद सिंह राठौर ने छोड़ा जिला मुख्यालय प्रभारी का पद ..

राठौर ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी राजनीतिक सक्रियता पर ब्रेक नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि वे आगे भी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.





                             


  • युवा जदयू के प्रदेश महासचिव का इस्तीफा, बोले- संगठन में नए साथियों को भी मिले जिम्मेदारी का मौका
  • जिला कार्यकारिणी के मुख्यालय प्रभारी बनाए गए थे  आजाद सिंह राठौड़ 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड की जिला राजनीति में बुधवार को नया ट्विस्ट सामने आया. युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने जिला कार्यकारिणी के मुख्यालय प्रभारी पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने संगठन की मजबूती और नए साथियों को मौका देने को अपने फैसले की वजह बताया है.

जिलाध्यक्ष को दिए त्यागपत्र में आजाद सिंह राठौर ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारियां लगातार आगे बढ़ती रहनी चाहिए और नए साथियों को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलना चाहिए. इसी सोच के साथ उन्होंने मुख्यालय प्रभारी पद छोड़ने का निर्णय लिया है.

पद गया, पार्टी से कनेक्शन नहीं टूटा

इस्तीफे के साथ आजाद सिंह राठौर ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी राजनीतिक सक्रियता पर ब्रेक नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि वे आगे भी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.

उन्होंने जिलाध्यक्ष से आग्रह किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार कर किसी योग्य, कर्मठ और समर्पित साथी को मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाए.

अब किसके खाते में जाएगी जिम्मेदारी?

आजाद सिंह राठौर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव भी हैं. ऐसे में जिला मुख्यालय प्रभारी पद से उनका इस्तीफा संगठन के भीतर चर्चा का विषय बन गया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि खाली होने वाली इस जिम्मेदारी के लिए जदयू किस नए चेहरे पर भरोसा जताता है.













Post a Comment

0 Comments