विशुनपुरा गांव के शिक्षक विद्यालय से लौट रहे थे. गोविनाथपुर के सामने अचानक नीलगाय के सड़क पर आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
![]() |
| मौके पर मौजूद विधायक संतोष कुमार निराला |

- नीलगाय से टकराकर सड़क पर गिर पड़े थे शिक्षक, इटाढ़ी-धनसोई मुख्य मार्ग पर गोविनाथपुर के पास हादसा
- रास्ते से गुजर रहे थे विधायक संतोष निराला, घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया पीएचसी इटाढ़ी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी-धनसोई मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम करीब 5 बजे एक शिक्षक की मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई. हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला की नजर घायल शिक्षक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा दी और मदद के लिए सड़क पर उतर आए.
बताया गया कि विशुनपुरा गांव के शिक्षक विद्यालय से लौट रहे थे. गोविनाथपुर के सामने अचानक नीलगाय के सड़क पर आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
काफिला नहीं, इंसानियत पहले
घायल शिक्षक को सड़क पर पड़ा देखकर विधायक ने बिना किसी औपचारिकता के पहले उनकी स्थिति देखी. इसके बाद उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल शिक्षक को पीएचसी इटाढ़ी पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू कराया गया.
विधायक के इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की. लोगों का कहना था कि हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था. विधायक ने मौके की गंभीरता को समझते हुए खुद पहल की और अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
जदयू जिला प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विधायक संतोष कुमार निराला ने संकट की घड़ी में घायल शिक्षक की मदद कर जनप्रतिनिधि के मानवीय दायित्व को निभाया है. उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा होना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान है.





.png)









0 Comments