शराब कांड के बाद नया मोड़, भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर ठोका मानहानि का केस ..

कहना है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम किया गया. उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाजत में रखने के दौरान तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें मीडिया में वायरल कराया.





                             


  • हाजत में बंद कर फोटो वायरल कराने और धमकी देने का लगाया आरोप।
  • नगर थानाध्यक्ष बोले। आरोप बेबुनियाद, कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष।

बक्सर टॉप न्यूज बक्सर : 27 जून 2026 को कथित तौर पर शराब के नशे में पकड़े गए भाजपा नेता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने अब पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. उन्होंने नगर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध साजिश रचने, हाजत में बंद कर फोटो खींचकर मीडिया में वायरल कराने, धमकी देने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया है.

दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही का कहना है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम किया गया. उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाजत में रखने के दौरान तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें मीडिया में वायरल कराया, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा।.उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा.

वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वह माननीय न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष विधि सम्मत तरीके से रखेंगे.

इस मानहानि वाद के दायर होने के बाद 27 जून की घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई है. अब सभी की नजर अदालत की आगामी सुनवाई और उसके फैसले पर टिकी हुई है.













Post a Comment

0 Comments