उन पर हथियार तान दिया. विरोध का मौका दिए बिना रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद तीनों अपराधी पवनी-करंहसी की ओर फरार हो गए.

- अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ढुढ़नी गांव के पास दिया वारदात को अंजाम
- घटना के अगले दिन मिला आवेदन, पुलिस बोली. हर पहलू पर जांच जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी. अपाची बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े नहीं बल्कि शाम ढलते ही सुनसान सड़क पर सीएसपी संचालक को रोक लिया. बंदूक तानकर 1.15 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक कमरपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पवनी पंचायत भवन के पास भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं. सोमवार की शाम वह चौसा स्थित एसबीआई शाखा से 1.15 लाख रुपये निकालकर साइकिल से कठघरवा-ढुढ़नी मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे. जैसे ही वह ढुढ़नी गांव के समीप पहुंचे, पवनी की ओर से अपाची बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे. तीनों ने गमछे से चेहरा ढक रखा था.
बदमाशों ने पहले वीरेंद्र सिंह को रोक लिया और फिर उन पर हथियार तान दिया. विरोध का मौका दिए बिना रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद तीनों अपराधी पवनी-करंहसी की ओर फरार हो गए. कुछ दूर आगे ग्रामीणों से मिलने पर पीड़ित ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने मंगलवार दोपहर आवेदन दिया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.





.png)









0 Comments