स्वस्तिवाचन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक माहौल प्रदान किया. संस्थान के निदेशक डब्लू पाठक ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी वक्ता एवं शिक्षक नवीन दूबे ने किया.

- मैट्रिक व इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह.
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षा, अनुशासन और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के धनसोई स्थित आईमास कंप्यूटर संस्थान में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में मेधावियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ नशामुक्त भारत का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया. कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. करुणानिधान दूबे के स्वस्तिवाचन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक माहौल प्रदान किया. संस्थान के निदेशक डब्लू पाठक ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी वक्ता एवं शिक्षक नवीन दूबे ने किया.
समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जारा शेख, आफरीन, खुशी, रिंकी, प्रतिभा, प्रियंका, नेहा, संध्या, काजल, खुशबू, आंचल, सोनू कुमार, मनीष कुमार शर्मा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. अतिथियों ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है.
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. वहीं नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरक गीत ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की.
समारोह में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक, शिक्षक नेता रामअवतार पांडेय, प्रधान शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, संस्थान के प्रबंधक धनंजय पांडेय, इटाढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक झा, औद्योगिक थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार शर्मा, धनसोई थाने की महिला सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, महिला सब इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी, कांस्टेबल अनामिका, शिक्षक प्रकाश पांडेय, प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह के अंत में संस्थान के निदेशक डब्लू पाठक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया.





.png)











0 Comments