वीडियो : बक्सर में जन सुराज की जीत का जश्न. गुलाल, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस ..

ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जमकर नृत्य किया और पूरे रास्ते प्रशांत किशोर तथा जन सुराज के समर्थन में नारे लगाए. कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया.







                             

 




  • ज्योति प्रकाश चौक से थाना चौक होते हुए पूरे नगर में निकला विजय मार्च
  • प्रशांत किशोर के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, जीत को बताया बदलाव की शुरुआत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में जन सुराज समर्थकों ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में बुधवार को भव्य विजय जुलूस निकाला. जुलूस की शुरुआत ज्योति प्रकाश चौक से हुई, जो थाना चौक होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए उत्साह के साथ शामिल हुए.

जुलूस के दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई देते नजर आए. ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जमकर नृत्य किया और पूरे रास्ते प्रशांत किशोर तथा जन सुराज के समर्थन में नारे लगाए. कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्सवमय हो गया.

जन सुराज के शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने इसे बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि जनता ने विकास और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है. 

विजय जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रही. जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से नगर भ्रमण के बाद संपन्न हुआ. जूलूस में जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र तथा वरिष्ठ नेता श्रीकांत पाठक समेत कई लोग शामिल रहे.














Post a Comment

0 Comments