कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और कांग्रेस की विचारधारा को प्राथमिकता दी. उनके संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के कारण उन्होंने समाज में अलग पहचान बनाई.

- एनएसयूआई कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
- ईशांत त्रिवेदी बोले, पिता के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) बक्सर ने शनिवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और कांग्रेस की विचारधारा को प्राथमिकता दी. उनके संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के कारण उन्होंने समाज में अलग पहचान बनाई, जिसे आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं.
ईशान त्रिवेदी ने साझा की पिता की सीख
कार्यक्रम का नेतृत्व स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के पुत्र एवं बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी ने किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता का संपूर्ण जीवन समाज और जनता के लिए समर्पित रहा. उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. उनके विचार और जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
युवाओं को समाजहित में आगे आने का आह्वान
ईशान त्रिवेदी ने कहा कि ईमानदारी, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना ही उनके पिता की सबसे बड़ी पहचान थी. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि उनके पिता के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित किया. उनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे.
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के आदर्शों को अपनाने, समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सौरभ मिश्रा, श्रीधर तिवारी, रंजन यादव, आर्यन राय, सूरज कुमार, मोहन सिंह, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, नागेश्वर कुमार एवं दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे.





.png)









0 Comments