बक्सर स्टेशन पर उतरते ही छूटा पर्स, टीटीई दिलीप की कोशिश से लौटे गहने और नकदी ..

सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची थीं. स्टेशन पर उतरने के बाद वह ट्रेन से बाहर आ गईं, लेकिन उनका पर्स डिब्बे में ही रह गया. पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, अंगूठी, नथिया, 5500 रुपये नकद और नया मोबाइल रखा था.





                             


ट्रेन आगे बढ़ी तो महिला को हुई गलती की जानकारी, पर्स में थे 5500 रुपये और नया मोबाइल

टीटीई ने तत्काल संबंधित डिब्बे में कराया संपर्क, सुरक्षित मिला पूरा सामान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला यात्री को जब पता चला कि उनका पर्स ट्रेन में ही छूट गया है तो उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई. पर्स में सोने के आभूषण, 5500 रुपये नकद और नया मोबाइल समेत कीमती सामान था. ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी. ऐसे में महिला टिकट जांचकर्ता कार्यालय पहुंचीं, जहां दिलीप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित डिब्बे में संपर्क कराया और पर्स सुरक्षित वापस मिल गया.

जानकारी के अनुसार, माया दुबे गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची थीं. स्टेशन पर उतरने के बाद वह ट्रेन से बाहर आ गईं, लेकिन उनका पर्स डिब्बे में ही रह गया. पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, अंगूठी, नथिया, 5500 रुपये नकद और नया मोबाइल रखा था.

ट्रेन के बक्सर से रवाना होने के बाद महिला को पर्स छूटने की जानकारी हुई. कीमती सामान होने के कारण वह काफी परेशान हो गईं और तत्काल टिकट जांचकर्ता कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने टिकट जांचकर्ता दिलीप सिंह को पूरी घटना बताकर मदद मांगी.

महिला की परेशानी को देखते हुए दिलीप सिंह ने बिना समय गंवाए संबंधित डिब्बे में तैनात टिकट जांचकर्ता से संपर्क किया. पर्स में रखे सामान और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी साझा की गई. इसके बाद ट्रेन में पर्स की तलाश शुरू हुई और कुछ ही समय में वह सुरक्षित मिल गया.

पर्स मिलने के बाद उसे महिला यात्री को वापस सौंप दिया गया. अपना पूरा सामान सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर राहत नजर आई. उन्होंने टीटीई दिलीप सिंह का आभार जताते हुए उनकी तत्परता की सराहना की.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन से उतरने से पहले सीट और आसपास रखे सामान की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें. खासकर नकदी, आभूषण और मोबाइल जैसे कीमती सामान को लेकर यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.













Post a Comment

0 Comments