कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पंचायत स्तर तक लोगों को दी जाएगी.

- जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रखंड व नगर अध्यक्षों को कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की सूची जल्द सौंपने का दिया निर्देश
- बोले- संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत, नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर पहुंचाएंगे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड, जिला बक्सर की अहम बैठक रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया. जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड व नगर अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्षों तथा जिला प्रवक्ताओं को संगठन विस्तार से जुड़े कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की सूची जल्द तैयार कर जिला कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया गया. साथ ही पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई.
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी मजबूती है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पंचायत स्तर तक लोगों को दी जाएगी. कार्यकर्ताओं से उन्होंने सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन जरूरी है. इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करें और सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ें.
बैठक में हरेन्द्र सिंह, मोहन चौधरी, बिनोद कुमार विमल, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजीव राय उर्फ बब्लू राय, मनोज कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सिद्धेश्वर चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, कृष्णा सिंह, सरदार सिंह कुशवाहा, निर्मल चौधरी, अजीत कुमार तिवारी, मुन्ना चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.





.png)










0 Comments