इटाढ़ी Railway Crossing पर छठे दिन भी 'आर-पार' की लड़ाई. आंदोलनकारियों ने दी बड़ी चेतावनी ..

कहा कि Railway Crossing बंद होने से हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है. सावन में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं. किसान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग भी रोज परेशानी झेल रहे हैं. 






                             

रेलवे और प्रशासन पर फूटा गुस्सा. बोले- अब फैसला लो, नहीं तो आंदोलन होगा और बड़ा

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के इटाढ़ी Railway Crossing को दोबारा खोलने की मांग को लेकर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि अब जनता की परेशानी पर चुप नहीं बैठेंगे. अगर जल्द Crossing नहीं खोली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

धरना की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर ने किया. इस दौरान भगत सिंह विचार मंच के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को खुला समर्थन दिया. इससे प्रदर्शनकारियों का उत्साह और बढ़ गया.

सरोज राजभर ने कहा कि Railway Crossing बंद होने से हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है. सावन में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं. किसान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग भी रोज परेशानी झेल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे और जिला प्रशासन जनता की समस्याओं पर गंभीर नहीं है.

उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा पीछे हटने वाला नहीं है. Crossing खुलने तक धरना जारी रहेगा. यदि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

धरना को डॉ. अजीत कुशवाहा, सिपाही राजभर, कृष्णावती देवी, दिनानाथ ठाकुर, विनोद कुशवाहा, जगनारायण सिंह, बीरबल पासवान, राजकुमार राय, सूर्यकांति देवी, रीमा देवी, संजय दुबे, प्रेमभूषण, चंद्र उपाध्याय, रमन राजभर, सुनीता कुशवाहा, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, लाल बाबू माली, धनजी पांडे उर्फ त्यागी बाबा, लाल बिहारी पाल, मदन पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि जनता के आवागमन के लिए इटाढ़ी Railway Crossing खुलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी.













Post a Comment

0 Comments