पुल पर टहल रहा था युवक, कमर में मिला देसी कट्टा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप ..

मिलते ही राजपुर थाना की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ.

 





                             


- जमौली नहर पुल पर गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई
- पहली बार ही हथियार के साथ पकड़ा गया युवक, पुलिस खंगाल रही कनेक्शन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमौली नहर पुल के पास एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसकी कमर से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ. पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था.

पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक जमौली नहर पुल के पास हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही राजपुर थाना की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ.

गिरफ्तार युवक की पहचान जमौली गांव निवासी शिव साजन कुमार के पुत्र वशिष्ठ कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उसे थाने ले आई, जहां उससे देर रात तक पूछताछ की गई.

राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. प्रारंभिक जांच में उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. हालांकि उसके पास हथियार कैसे पहुंचा, किसने उपलब्ध कराया और वह उसे लेकर पुल पर क्यों टहल रहा था, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शंकर पांडेय की रिपोर्ट 













Post a Comment

0 Comments