वीडियो : महज तीन सेकेंड में उजड़ गई जिंदगी : सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर और स्कूटी चालक दोनों निकल गए ..

स्कूटी असंतुलित होते ही चंद्रबिंदु पासवान सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब कुछ खत्म हो चुका था.





                             


- बाजार समिति रोड पर ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा. मृतक की पहचान के बाद जांच तेज

- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही नगर थाना पुलिस. फरार वाहन और चालक तक पहुंचने का प्रयास जारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे महज तीन सेकेंड में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं. अर्जुनपुर गांव निवासी चंद्रबिंदु पासवान किसी परिचित की स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान ओवरटेक के क्रम में ऊबड़-खाबड़ सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर निकल गया. कुछ देर बाद स्कूटी चालक भी वहां से चला गया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी असंतुलित होते ही चंद्रबिंदु पासवान सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब कुछ खत्म हो चुका था. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

घटना का एक अहम पहलू यह भी है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक कुछ देर रुकने के बाद वाहन लेकर निकल गया. वहीं स्कूटी चला रहा व्यक्ति भी ट्रैक्टर चालक का पीछा करने निकले, लेकिन दोबारा गिर पड़े


हादसे के बाद स्कूटी चला रह अर्जुनपुर गांव निवासी निवासी 36 वर्षीय मनीष कुमार ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया और स्कूटी लेकर उसके पीछे निकल पड़े. हालांकि दुर्घटना में खुद भी चोटिल होने के कारण वह कुछ दूर जाकर सड़क किनारे गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बक्सर नगर के गोलंबर के समीप स्थित विश्वामित्र अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरु किया गया.

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उनकी पहचान अर्जुनपुर गांव निवासी चंद्रबिंदु पासवान के रूप में हुई. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बक्सर में काम करते थे और उसी सिलसिले में शहर आए थे. दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. मामले के सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है.

बताया जाता है कि चंद्रबिंदु पासवान का विवाह हाल ही में हुआ था. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. नवविवाहित पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अर्जुनपुर गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments