सावन की मेहंदी और तनिष्क का उत्सव, महिलाओं ने जमाया रंग ..

महिलाओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनवाए और सावन के रंग में सराबोर नजर आईं. मेहंदी एक्टिविटी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. 





                             


  • मेहंदी एक्टिविटी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सावन की थीम से गुलजार हुआ स्टोर
  • डायमंड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर, गोल्ड के मेकिंग चार्ज पर भी 20 प्रतिशत तक छूट

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सावन के पावन महीने में शनिवार को स्टेशन रोड, ज्योति चौक स्थित तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव एवं मेहंदी एक्टिविटी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्राहकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सावन की हरियाली, मेहंदी की खुशबू और उत्सवी माहौल ने पूरे स्टोर को खास आकर्षण का केंद्र बना दिया.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनवाए और सावन के रंग में सराबोर नजर आईं. मेहंदी एक्टिविटी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. पूरे स्टोर परिसर में गीत-संगीत और उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने उपस्थित महिलाओं और ग्राहकों को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों को आपसी खुशी और रिश्तों की खूबसूरती से जोड़ते हैं. उन्होंने तनिष्क बक्सर परिवार की ओर से सभी ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर

स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि इस माह तनिष्क में ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड’ सेलिब्रेट किया जा रहा है. इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत से विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है. वहीं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है.

राखी से शादी-विवाह तक के लिए आकर्षक कलेक्शन

आदित्य पाण्डेय ने बताया कि तनिष्क बक्सर में डायमंड और वेडिंग कलेक्शन के साथ राखी, ढोलना और जितिया जैसे विशेष अवसरों के लिए भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं. आगामी त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग अवसरों के अनुरूप नए और आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में आगामी शादी-विवाह की खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों से आग्रह है कि वे एक बार तनिष्क बक्सर जरूर विजिट करें, ताकि उपलब्ध कलेक्शन और मौजूदा ऑफर्स का लाभ उठाकर खरीदारी की बेहतर योजना बना सकें.

ग्राहकों को मिल रहीं कई सुविधाएं

तनिष्क बक्सर में ग्राहकों की सुविधा के लिए ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट चेकिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा लेजर मशीन के माध्यम से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है.

कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से सभी ग्राहकों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर तनिष्क बक्सर की पूरी टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments