नए भोजपुरी एल्बम 'बलम के कोरा में' का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर गीत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और दर्शकों में इसके रिलीज का इंतजार बढ़ गया है.

- पोस्टर रिलीज के साथ बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता, सोशल मीडिया पर मिलने लगी अच्छी प्रतिक्रिया
- रवि राज ब्रांड के बोल और बबलू बनलास के संगीत से सजा है नया गीत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: भोजपुरी संगीत जगत में एक और रोमांटिक गीत दस्तक देने जा रहा है. गायक सुनील सुरीला और गायिका शिल्पी राज के नए भोजपुरी एल्बम 'बलम के कोरा में' का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर गीत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और दर्शकों में इसके रिलीज का इंतजार बढ़ गया है.
इस गीत के बोल रवि राज ब्रांड ने लिखे हैं, जबकि संगीत बबलू बनलास ने तैयार किया है. एल्बम का निर्माण स्टार्ट म्यूजिक डिजिटल वर्ल्ड के बैनर तले किया गया है. पोस्टर में कलाकारों का रोमांटिक अंदाज गीत की थीम की झलक देता है.
निर्माण टीम के अनुसार यह गीत जल्द ही विभिन्न डिजिटल मंचों पर रिलीज किया जाएगा. उन्हें उम्मीद है कि सुनील सुरीला और शिल्पी राज की यह जोड़ी एक बार फिर भोजपुरी संगीत प्रेमियों का दिल जीतने में सफल होगी. रिलीज से पहले ही पोस्टर को मिल रही प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित नजर आ रही है.





.png)









0 Comments