28 अगस्त को वार्षिक पूजा का मुख्य आयोजन होगा. सुबह 9 बजे से सालाना पूजा शुरू होगी. पूजा के उपरांत कन्या पूजन किया जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे से भंडारे का आयोजन होगा.
मुसाफिरगंज में चल रहा श्री महाकाली वार्षिक पूजनोत्सव, 28 अगस्त को वार्षिक पूजा, कन्या पूजन, भंडारा और महाआरती का होगा भव्य आयोजन
धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रतिदिन संध्या आरती में जुट रहे भक्त
बक्सर. मुसाफिरगंज स्थित जय मां काली मंदिर परिसर में चल रहे श्री महाकाली वार्षिक पूजनोत्सव के तहत बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. संध्या 3 बजे से शुरू हुए सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां काली के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा.
कल होगी शिव चर्चा, खीर प्रसाद का वितरण
पूजनोत्सव के अगले चरण में गुरुवार को शिव चर्चा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा. शाम 3 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु शिव चर्चा में शामिल होंगे. इसके बाद भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन को लेकर पूजा समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
28 अगस्त को होगी वार्षिक पूजा और कन्या पूजन
महाकाली पूजा समिति के अनुसार 28 अगस्त को वार्षिक पूजा का मुख्य आयोजन होगा. सुबह 9 बजे से सालाना पूजा शुरू होगी. पूजा के उपरांत कन्या पूजन किया जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे से भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा.
रात में महाआरती और छप्पनभोग से सजेगा मंदिर
28 अगस्त की रात 8 बजे महाआरती एवं छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही वार्षिक पूजनोत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा. 29 अगस्त को कलश विसर्जन के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा.
पूजनोत्सव के आयोजन में अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव सुप्रभात गुप्ता (बिट्टू), कोषाध्यक्ष राजकमल गुप्ता (लाली), उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राय, उप सचिव जगनारायण केशरी, उप कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता (मोनू), मुख्य व्यवस्थापक किरण वर्मा, व्यवस्थापक गुड्डू कुमार चौधरी सहित पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन श्री महाकाली पूजा समिति, मुसाफिरगंज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है.






.png)











0 Comments