जन्मदिन पर संतोष राय को युवाओं ने दी बधाई, सौरभ तिवारी बोले- संघर्ष और जनसरोकारों ने बनाई अलग पहचान ..

उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहचान अपने संघर्ष तथा संगठनात्मक सक्रियता के बल पर स्थापित की है. राजनीति में उनका बिहार के वरिष्ठ नेताओं नीतीश कुमार और संजय झा से भी जुड़ाव रहा है. 






                             


  • छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर, बक्सर के युवाओं के बीच कायम है खास जुड़ाव
  • नीतीश कुमार और संजय झा से रहा राजनीतिक जुड़ाव, सरयू राय के भतीजे हैं संतोष राय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जदयू सलाहकार समिति के सदस्य एवं जलवासी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष राय के जन्मदिवस पर बक्सर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. लोगों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लंबे और सक्रिय राजनीतिक जीवन की शुभेच्छा व्यक्त की.

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने संतोष राय को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और संघर्ष, मेहनत तथा जनसरोकारों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. बक्सर की मिट्टी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है, यही वजह है कि युवाओं के बीच उनका विशेष स्नेह और मजबूत पकड़ है.

संघर्ष के बूते बनाई पहचान

संतोष राय झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय के भतीजे हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहचान अपने संघर्ष तथा संगठनात्मक सक्रियता के बल पर स्थापित की है. राजनीति में उनका बिहार के वरिष्ठ नेताओं नीतीश कुमार और संजय झा से भी जुड़ाव रहा है.

युवाओं के बीच सरल व्यवहार बनी ताकत

सौरभ तिवारी ने कहा कि संतोष राय का सरल व्यवहार, युवाओं के प्रति आत्मीयता और बक्सर से लंबे समय से जुड़ाव उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि संतोष राय भविष्य में भी समाज और युवाओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.

इन लोगों ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिवस पर बधाई देने वालों में राहुल दुबे, भास्कर सिंह, मयंक कसेरा, रोहित मिश्रा, मनीष चौबे, महावीर मधेसिया, राजा गुप्ता, बरमेश्वर चौधरी, बलिराम केशरी, मल्लिकार्जुन राय, बमबम चौबे, सोनल तिवारी, शशांक पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, रमेश यादव, नीरज सिंह, सचिन राय, चन्दन पांडेय, प्रदीप मिश्रा, रवि मिश्रा, बिट्टू पांडेय सहित अनेक लोग शामिल रहे.













Post a Comment

0 Comments