कहा कि अजीत सिंह ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा जरूर कह दिया, लेकिन अपने व्यवहार और व्यक्तित्व की ऐसी छाप छोड़ गए, जिसे भुलाना आसान नहीं है.
- दरियादिली और यादों को किया गया याद, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- मित्रों, परिजनों और कर्मियों ने कहा- अजीत सिंह की कमी हमेशा खलेगी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सिंडिकेट गोलंबर स्थित कैलाश भवन (Brothers Business Centre) परिसर में अजीत सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. परिवार को मजबूती देने वाले और मिलनसार स्वभाव के अजीत सिंह को याद करते हुए सभा में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मित्रों, परिजनों और कैलाश भवन के कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
अजीत सिंह का निधन भले ही वर्षों पहले हो गया, लेकिन उनकी दरियादिली, सहज व्यवहार और लोगों के साथ आत्मीय संबंध आज भी उन्हें अपनों के बीच जीवंत रखते हैं. श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने उनसे जुड़ी यादों को साझा किया तो माहौल भावुक हो उठा. लोगों ने कहा कि अजीत सिंह ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा जरूर कह दिया, लेकिन अपने व्यवहार और व्यक्तित्व की ऐसी छाप छोड़ गए, जिसे भुलाना आसान नहीं है.
उनके बड़े भाई अमित सिंह ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मौजूद लोगों ने अजीत सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि कठिन समय में साथ खड़े रहना और जरूरतमंदों की मदद करना उनके स्वभाव का हिस्सा था. यही वजह है कि पुण्यतिथि पर भी उन्हें याद करने वालों की कमी नहीं रही.
श्रद्धांजलि सभा में पंजाब एंड सिंध बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक अंजलि कुमारी, उज्जीवन बैंक के प्रबंधक विनीत कुमार, राजेश दुबे सहित कैलाश भवन के कर्मी मौजूद रहे. अजीत सिंह को चाहने वालों में सुजीत सिंह, अप्पू ओझा, विनायक, राकेश, अंतु, नागेंद्र, मनीष सिंह, अजय, कमलेश, अभिषेक पांडेय, यादव जी, विनोद सिंह सहित कई सामाजिक लोग शामिल हुए. सभी ने अजीत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी यादों को हमेशा अपने दिलों में संजोए रखने की बात कही.






.png)










0 Comments