टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर उसके राजस्थान में छिपे होने की जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चोपनकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर संजय राय को गिरफ्तार कर लिया.
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
- हत्या समेत तीन गंभीर मामलों में था फरार, ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था संजय राय
- एसडीपीओ डुमरांव के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने तकनीकी जांच से राजस्थान तक पहुंचाया पीछा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिला पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल संजय राय को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी संजय राय के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक वह वर्ष 2021 में दर्ज मुरार थाना कांड संख्या 55/21 में लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.
तकनीकी जांच से राजस्थान तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार संजय राय की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ डुमरांव समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर उसके राजस्थान में छिपे होने की जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चोपनकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर संजय राय को गिरफ्तार कर लिया.
हत्या कांड में था फरार
पुलिस के अनुसार संजय राय के खिलाफ मुरार थाना में कांड संख्या 55/2021, दिनांक 11 जून 2021 को धारा 342, 302, 120(बी), 34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा बगेनगोला थाना में वर्ष 2020 और 2021 में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है.
बगेनगोला थाना कांड संख्या 100/20 में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ी धाराएं लगाई गई थीं. वहीं कांड संख्या 17/21 में हत्या के प्रयास, तोड़फोड़, उपद्रव और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है.
विशेष टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
गिरफ्तारी अभियान में एसडीपीओ डुमरांव समीर कुमार सिंह, पु०नि० सह अंचल पुलिस निरीक्षक डुमरांव अरविन्द कुमार, जिला आसूचना इकाई के पु०अ०नि० चंदन कुमार-1, मुरार थाना के प्र०पु०अ०नि० प्रदीप साह गोंड तथा डीआईयू बक्सर की टीम शामिल रही.
बक्सर पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.






.png)










0 Comments