विभाग ने चालान के रूप में कुल 2,20,000 रुपये का जुर्माना वसूला. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी और व्यवहारगत बदलाव लाना है.

- तीन घंटे चला सघन जांच अभियान, 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला
- ज्योति चौक और अंबेडकर चौक पर अचानक पहुंची परिवहन विभाग की टीम, नियम तोड़ने वालों में मची खलबली
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर गुरुवार को परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने ज्योति चौक और अंबेडकर चौक पर विशेष हेलमेट एवं सीटबेल्ट जांच अभियान चलाया. करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में नियम तोड़ते मिले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
108 वाहनों का चालान
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक की टीम ने वाहनों को रोककर हेलमेट और सीटबेल्ट समेत सड़क सुरक्षा नियमों की जांच की. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 108 वाहनों का चालान किया गया. कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.
2.20 लाख रुपये जुर्माना
जांच के दौरान विभाग ने चालान के रूप में कुल 2,20,000 रुपये का जुर्माना वसूला. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी और व्यवहारगत बदलाव लाना है.
औचक जांच आगे भी जारी रहेगी
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक और सघन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.





.png)










0 Comments