कस्तूरबा विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की भर्ती : 18 से 24 सितंबर तक आपत्ति का मौका ..

मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, आदेशपाल और रात्रि प्रहरी के पदों के लिए वर्ष 2022 और 2026 में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद तैयार विवरणी सूची पर अब अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई है. 






                           


  • स्क्रूटनी के बाद तैयार हुई सूची, अभ्यर्थियों को मिला मौका
  • कार्यालय अवधि में ही स्वीकार होगी आपत्ति

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, आदेशपाल और रात्रि प्रहरी के पदों के लिए वर्ष 2022 और 2026 में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद तैयार विवरणी सूची पर अब अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई है. अभ्यर्थी 18 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर की ओर से बताया गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के पदों के लिए प्राप्त आवेदनों और काउंसिलिंग में उपस्थित आवेदकों के दस्तावेजों के आधार पर स्क्रूटनी की गई है. इसी प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति के आधार पर विवरणी सूची तैयार की गई है. अब सूची में किसी तरह की त्रुटि या आपत्ति होने पर संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना पक्ष रख सकते हैं.

आपत्ति/ऑब्जेक्शन 18 से 24 सितंबर तक बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान जमा किया जा सकेगा. विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सूची में अपना नाम और संबंधित विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें और आवश्यकता होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराएं.

विस्तृत जानकारी बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर की वेबसाइट bepbuxar.in, जिला प्रशासन बक्सर की वेबसाइट buxar.nic.in तथा कार्यालय के सूचना पट्ट पर देखी जा सकती है.
















Post a Comment

0 Comments