कार्यक्रमों में सम्मान समारोह, प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन, अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे आयोजन होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बक्सर परिसदन में समीक्षा बैठक हुई.
- परिसदन में मंत्री रामचंद्र प्रसाद और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
- सम्मान से लेकर प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन और अन्नप्राशन-गोद भराई तक होंगे कार्यक्रम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बक्सर जिले में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में सम्मान समारोह, प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन, अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे आयोजन होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बक्सर परिसदन में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें वन विभाग मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र प्रसाद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी पवन जायसवाल ने पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की.
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं. भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ते हुए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है.
पहले दिन सम्मान, दूसरे दिन प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन
कार्यक्रम के पहले दिन 29 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा.
30 सितंबर को कार्यक्रम का दूसरा दिन प्रधानमंत्री के पत्र के नाम रहेगा. इस दिन आम लोगों, माताओं और बहनों के बीच प्रधानमंत्री के पत्र का सस्वर वाचन किया जाएगा. पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और आयोजन में भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है.
तीसरे दिन अन्नप्राशन और गोद भराई से सजेगा आंगन
1 अक्टूबर को कार्यक्रम का अंतिम दिन खास होगा. इस दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से कराई जाएगी. इस दौरान महिलाओं और बच्चों की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा.
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र प्रसाद और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है. ‘आंगन का मिलन’ अभियान के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक लोगों से संवाद और संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि अभियान में पार्टी कार्यकर्ता सजग ‘प्रेरक’ की भूमिका निभाएंगे. कार्यकर्ता आयोजन से जुड़े कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को प्रेरित और सहयोग करते हुए कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ेंगे.
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ महिलाओं और बच्चों से सीधे जुड़ा कार्यक्रम है. आंगनबाड़ी केंद्र माताओं और बच्चों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तीनों दिनों के कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी.
उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह से लेकर प्रधानमंत्री के पत्र के वाचन, अन्नप्राशन और गोद भराई तक के कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ता सहयोग करेंगी. उनका प्रयास रहेगा कि ‘आंगन का मिलन’ केवल एक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें स्थानीय महिलाओं और परिवारों की व्यापक भागीदारी हो.
बैठक में विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, रमेश गुप्ता, इंदु देवी, चंदा पाण्डेय, कंचन देवी, संध्या पाण्डेय, उमाशंकर राय समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.






.png)










0 Comments