मस्जिद वाली दुकान में तोड़फोड़, दो समुदायों में तनाव, 40 पर एफआईआर, एक गिरफ्तार ..

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मस्जिद के पुलिस बल की तैनाती की गई है.





                             



- दुकान हटाने के विवाद को लेकर हुई तोड़फोड़ 
- मस्जिद में तैनात की गई है पुलिस फोर्स

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बीते चार सितंबर को बड़ी मस्जिद के पास एक मस्जिद की ही एक दुकान में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया. इस घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति कायम हो गई थी. बताया गया कि दुकानदार तथा हमलावर दोनो  अलग-अलग सामुदाय के हैं. घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस मामले में मस्जिद कमिटी से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया था तथा उनके विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मस्जिद के पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मामले में एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि चार तारीख को कुछ लोगों ने मस्जिद से जुड़ी दुकान में मस्जिद के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी. इस मामले में मस्जिद कमिटी के संयुक्त सचिव शब्बीर अहमद, फसीह अहमद, सैफ अंसारी समेत 7 लोगों पर नामजद तथा  तीस से चालीस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक गिरफ्तार है. पहले भी विवाद हुआ था. यह मामला न्यायालय में भी चल रहा है. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद को समझा था और कहा था कि आपसी समन्वय से इस मामले का निबटारा किया जाए. 

एसडीपीओ के मुताबिक मामला दुकान के लिए निर्धारित क्षेत्र से बाहर तक लगाने के लिए हुए विवाद से जुड़ा हुआ था. हम लोगों की अपील है कि जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है तब तक सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया जाए. किसी भी तरह के तोड़फोड़ आदि के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments