बाढ़ में घिरे लोगों के बीच पहुंचा मदद का हाथ, डॉ. दिलशाद ने लिया हालात का जायजा ..

डॉ. दिलशाद आलम ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की. उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के साथ-साथ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों की जानकारी ली. उन्होंने क्षेत्र की स्थिति को करीब से देखा और राहत कार्य के लिए जरूरी बिंदुओं को चिन्हित किया.






                             


  • नदी किनारे के गांवों में पहुंचकर पीड़ितों से सुनी परेशानी, जरूरतों का लिया हिसाब
  • बोले- हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों की चिंता भी बढ़ रही है. मुश्किल की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है. मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. दिलशाद आलम ने शनिवार को रम बनारपुर समेत आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर पहुंचकर लोगों की परेशानियों को जाना.

इलाके में पहुंचने के बाद डॉ. दिलशाद आलम ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की. उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के साथ-साथ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों की जानकारी ली. उन्होंने क्षेत्र की स्थिति को करीब से देखा और राहत कार्य के लिए जरूरी बिंदुओं को चिन्हित किया.

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अभी प्रभावित इलाकों में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है. इसके बाद संगठन के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर राहत और सहायता कार्य शुरू कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आपदा के समय सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की होती है कि कोई पीड़ित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे. बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक ही नहीं, मानवीय जिम्मेदारी भी है. संगठन का प्रयास रहेगा कि जिन परिवारों को जिस तरह की सहायता की जरूरत है, वहां तक यथासंभव समय पर मदद पहुंचाई जाए.

दौरे के दौरान शम्साद अली, राहुल जायसवाल, मनीष उपाध्याय, कागर सिंह, मालेनी समेत मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments