72 घंटे की अग्निपरीक्षा पार, अब बिजली उत्पादन की ओर बढ़ी चौसा की दूसरी यूनिट ..

अब परियोजना से जुड़े अन्य आवश्यक सिस्टम और कंपोनेंट्स की जांच और सत्यापन का काम निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है. यानी दूसरी यूनिट को पूरी तरह व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है.






                             


  • 660 मेगावाट यूनिट-2 का ट्रायल रन सफल, वाणिज्यिक संचालन की दिशा में बड़ी उपलब्धि
  • जन सूचना केंद्र भी सक्रिय, सप्ताह में पांच दिन परियोजना से जुड़ी जानकारी मिलेगी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चौसा स्थित 1320 मेगावाट क्षमता वाली बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 ने 72 घंटे की अहम अग्निपरीक्षा सफलतापूर्वक पार कर ली है. 31 अगस्त को यूनिट-2 का 72 घंटे का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा होने के साथ ही परियोजना ने वाणिज्यिक संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है.

यूनिट-2 के सफल ट्रायल रन के बाद अब परियोजना से जुड़े अन्य आवश्यक सिस्टम और कंपोनेंट्स की जांच और सत्यापन का काम निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है. यानी दूसरी यूनिट को पूरी तरह व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है.

ट्रायल रन के बाद अगला पड़ाव

परियोजना प्रबंधन के अनुसार यूनिट-2 का सफल 72 घंटे का ट्रायल रन कमीशनिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. अब विभिन्न प्रणालियों के परीक्षण और सत्यापन के बाद यूनिट के वाणिज्यिक संचालन की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

लोगों तक सीधे पहुंचेगी परियोजना की जानकारी

परियोजना के मुख्य द्वार के समीप स्थापित जन सूचना केंद्र को भी पूरी तरह सक्रिय किया गया है. इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों तक परियोजना से जुड़ी प्रमाणिक और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है. साथ ही लोगों और परियोजना प्रबंधन के बीच संवाद और सूचनाओं के आदान-प्रदान को आसान बनाना भी केंद्र की अहम भूमिका होगी.

परियोजना की प्रगति से लेकर कमीशनिंग तक की जानकारी

जन सूचना केंद्र के माध्यम से लोग परियोजना की प्रगति, निर्माण और कमीशनिंग से जुड़ी गतिविधियों के बारे में आधिकारिक जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके अलावा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी यहां उपलब्ध कराई जाएगी.

सवालों और जिज्ञासाओं के लिए भी मंच

जन सूचना केंद्र को स्थानीय लोगों और हितधारकों के लिए संवाद का माध्यम बनाया गया है. परियोजना से संबंधित सवालों, जिज्ञासाओं और आवश्यक सूचनाओं के लिए लोग निर्धारित समय में केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.

सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगा केंद्र

जन सूचना केंद्र का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा. इस अवधि में एसटीपीएल के जन सूचना अधिकारी भी केंद्र पर मौजूद रहेंगे और परियोजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

1320 मेगावाट परियोजना पर टिकी जिले की नजर

चौसा की 1320 मेगावाट क्षमता वाली ताप विद्युत परियोजना की प्रगति पर जिले के लोगों की लगातार नजर बनी हुई है. यूनिट-2 के 72 घंटे के सफल ट्रायल रन के बाद अब इसके वाणिज्यिक संचालन की दिशा में होने वाली अगली गतिविधियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. जन सूचना केंद्र के सक्रिय होने से स्थानीय लोगों को परियोजना की प्रगति की आधिकारिक जानकारी सीधे हासिल करने का रास्ता भी खुल गया है.













Post a Comment

0 Comments