डीयू छात्रसंघ चुनाव में तीन पदों पर जीत, बक्सर में ABVP ने निकाला विजय जुलूस ..

कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव देश के प्रमुख छात्र चुनावों में शामिल है. तीन केंद्रीय पदों पर जीत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि विजयी प्रतिनिधि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे.

 





                           



  • कार्यकर्ताओं ने लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
  • जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज करने के बाद बक्सर में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह नजर आया. रविवार को ABVP की बक्सर नगर इकाई की ओर से विजय जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विजयी प्रत्याशियों और दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियांशु शुभम ने की, जबकि संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया. विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि छात्रों के बीच लगातार संपर्क, कार्यकर्ताओं की मेहनत और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिषद के कार्यकर्ताओं पर जो भरोसा जताया है, उससे संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ी है.

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव देश के प्रमुख छात्र चुनावों में शामिल है. तीन केंद्रीय पदों पर जीत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि विजयी प्रतिनिधि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे.

पूरे साल छात्रों के बीच सक्रिय रहने का दावा

नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की गतिविधियां केवल चुनाव तक सीमित नहीं हैं. संगठन पूरे वर्ष विद्यार्थियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए आवाज उठाने का प्रयास करता है. छात्रावास, फीस, सुरक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था, परिसर की सुविधाओं और विद्यार्थियों के अधिकार जैसे मुद्दों पर परिषद लगातार सक्रिय रहती है.

विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और विजयी प्रत्याशियों के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम के अंत में अभिषेक गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जुलूस में शामिल सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. मौके पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, राहुल कुमार, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, सुमित तिवारी, शुभांकित पांडेय, समीर तिवारी, दिव्यांशु मिश्रा, निर्भय ओझा, अजीत कुमार, नीतीश कुमार, आदित्य सिंह, नंदन कुमार, सागर सोनी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
















Post a Comment

0 Comments